World
न्यूयॉर्क में इस्कॉन मंदिर गए मोहन भागवत, मैडिसन स्क्वायर पर कार्यक्रम आज
एएनआई, न्यूयॉर्क। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान न्यूयार्क में इस्कान मंदिर का दौरा किया और बेघर लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।
लेखक Digital Desk92K पढ़े गए

एएनआई, न्यूयॉर्क। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान न्यूयार्क में इस्कान मंदिर का दौरा किया और बेघर लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कृष्ण चेतना दुनिया में मतभेदों और विभाजनों को दूर करने में मदद कर सकती है। 29 अगस्त को भागवत मैडिसन स्क्वायर गार्डन में अनिवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।
आरएसएस प्रमुख मंगलवार को न्यूयार्क पहुंचे। मैडिसन स्क्वायर पर उनके प्रस्तावित कार्यक्रम की आलोचना हो रही है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि वह आरएसएस के कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते।



