डिजिटल डेस्क, कंपाला। युगांडा के आदिवासी राजा ओयो न्यिंबा का 34 साल में निधन हो गया। वह तीन साल की आयु में ही राजा बने थे। इस उम्र में राजा बनकर उन्होंने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया था।
टूरो के राजा के निधन की घोषणा शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री कैल्विन वोमीरे अकीकी ने की।
प्रधानमंत्री ने कहा, राजगद्दी की निरंतरता बनी रहेगी। महाराज अपने पीछे एक राजकुमार को उत्तराधिकारी के तौर पर छोड़ गए हैं, जिनकी पहचान टूरो साम्राज्य की परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार सही समय पर औपचारिक रूप से बताई जाएगी।