World
पिता पर हमले के बाद सदमे में हैं ट्रंप के बेटे बैरन? सुरक्षा खतरों के बीच बिता रहे एकांत जीवन
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप अपने पिता पर दो साल में तीन बार हत्या के प्रयासों और सुरक्षा संबंधी खतरों के कारण एकांत जीवन जी रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार,
लेखक Digital Desk50K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप अपने पिता पर दो साल में तीन बार हत्या के प्रयासों और सुरक्षा संबंधी खतरों के कारण एकांत जीवन जी रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बैरन सार्वजनिक स्थानों पर नजर आने से बचते हैं और बाहर नहीं निकलते।
ट्रंप के सबसे छोटे बेटे न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में अपनी सेकंड ईयर पूरी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने गर्मियों का ज्यादातर समय अपनी मां और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ न्यू जर्सी स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में बिताया।



