World
चीन में बड़ा सैन्य फेरबदल, शीर्ष जनरलों को स्टेट सेंट्रल कमीशन से हटाया
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों झांग यूक्सिया और लियू झेनली को स्टेट सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) में उनके पदों से हटा दिया है। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्टैंडिंग कमेटी का हवाला देते
लेखक Digital Desk94K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों झांग यूक्सिया और लियू झेनली को स्टेट सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) में उनके पदों से हटा दिया है। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्टैंडिंग कमेटी का हवाला देते हुए सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी दी है।
अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के शक में झांग और लियू के खिलाफ जांच की घोषणा जनवरी में की गई थी। झांग, राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बाद सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के वाइस-चेयरमैन और चीन के खास पोलित ब्यूरो के सदस्य के तौर पर दूसरे सबसे बड़े अधिकारी हैं। वहीं, लियू सीएमसी के सदस्य और सीएमसी के ज्वाइंट स्टाफ डिपार्टमेंट के चीफ आफ स्टाफ हैं।



