World
नेपाल में बाढ़ से अब तक 538 लोगों की मौत, 320 भारतीय अभी भी लापता
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 538 हो गई है। तिब्बत सीमा पर हिमस्खलन से बनी झील का जलस्तर बढ़ने से फिर से बाढ़ आने का खतरा है, इसलिए सावधानी के साथ खोज और बचाव अ
लेखक Digital Desk97K पढ़े गए
-1787915119608.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 538 हो गई है। तिब्बत सीमा पर हिमस्खलन से बनी झील का जलस्तर बढ़ने से फिर से बाढ़ आने का खतरा है, इसलिए सावधानी के साथ खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से नेपाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि अब तक आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं।
शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेपाल त्रासदी में अभी भी 320 भारतीय लापता हैं जिसके लिए बचाव टीम लगातार कोशिश कर रही है। कम से कम 400 भारतीय नागरिक चीन की तरफ फंसे हुए थे लेकिन सुरक्षित थे, जबकि 96 अन्य लोग जमीन के रास्ते नेपाल में दाखिल हो गए थे।



