World
दोगुनी रफ्तार से पिघल रहे हैं हिमालय के ग्लेशियर, 5 महीने पहले इस रिपोर्ट ने दी थी नेपाल में तबाही की चेतावनी
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। हिंदू कुश हिमालय (HKH) का विशाल क्षेत्र सिर्फ पहाड़ों का सिलसिला नहीं है, बल्कि इसे एशिया का वाटर टावर कहा जाता है क्योंकि यह दुनिया की एक बड़ी आबादी की प्यास बुझाता है। लेकिन आज यही जीवनदायिनी क्
लेखक Digital Desk39K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। हिंदू कुश हिमालय (HKH) का विशाल क्षेत्र सिर्फ पहाड़ों का सिलसिला नहीं है, बल्कि इसे एशिया का वाटर टावर कहा जाता है क्योंकि यह दुनिया की एक बड़ी आबादी की प्यास बुझाता है। लेकिन आज यही जीवनदायिनी क्षेत्र एक बेहद गंभीर संकट से जूझ रहा है।
काठमांडू स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) ने अपनी दो हालिया रिपोर्टों में एक डरावनी हकीकत सामने रखी है। रिपोर्ट बताती है कि साल 2000 के बाद से यहां ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार दोगुनी हो चुकी है, और अगर 1975 से तुलना करें तो बर्फ की मोटाई में 27 मीटर तक की भारी गिरावट आ चुकी है।



