World
हैती में हथियारबंद गिरोह का भीषण हमला: 47 की मौत, 50 से ज्यादा लोग बनाए गए बंधक
डिजिटल डेस्क, पोर्ट-ओ-प्रिंस। हैती में हाल ही में एक हथियारबंद गिरोह की ओर से किए गए हमले में 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक का अपहरण कर लिया गया।
लेखक Digital Desk47K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पोर्ट-ओ-प्रिंस। हैती में हाल ही में एक हथियारबंद गिरोह की ओर से किए गए हमले में 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक का अपहरण कर लिया गया।
यह हमला पोर्ट-ओ-प्रिंस के पास पहाड़ियों में बसे केन्सकाफ नाम के एक इलाके पर हुआ था। इस घटना को लेकर पुलिस की काफी आलोचना हो रही है।
गैंग लीडर ने धमकी दी है कि अगर केन्सकाफ को सुरक्षित करने की पुलिस की कार्रवाई के दौरान गैंग का कोई सदस्य मारा जाता है, तो वह सभी बंधकों को मार डालेगा। पुलिस प्रवक्ता गैरी डेसरोसियर्स ने रविवार देर रात हुए हिंसक हमले से प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि पुलिस अपहृत लोगों को छुड़ाने के लिए प्रयास कर रही है।



