World
नेपाल में बाढ़ के बीच तिब्बत में फिर टूटा बांध, बढ़ी दहशत; पुलिस की अपील- तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। तिब्बत की ओर स्थित पानी का बांध एक बार फिर टूट गया है। इस घटना के बाद नदी बेसिन के निचले इलाकों में बाढ़ का गंभीर खतरा पैदा हो गया है, जिसके चलते नेपाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से
लेखक Digital Desk29K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। तिब्बत की ओर स्थित पानी का बांध एक बार फिर टूट गया है। इस घटना के बाद नदी बेसिन के निचले इलाकों में बाढ़ का गंभीर खतरा पैदा हो गया है, जिसके चलते नेपाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
नेपाल पुलिस ने तिब्बती क्षेत्र में एक और झील टूटने की सूचना मिलते ही आपातकालीन अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने तत्काल नोटिस जारी कर बचाव और राहत कार्यों में जुटे सभी सुरक्षाकर्मियों और आम जनता से तुरंत सतर्क रहने की अपील की है।



