डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश मक्का पैक्ट में शामिल होने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। देश के अंदर इस कदम के समर्थन में आवाजें बढ़ रही हैं। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर की सऊदी विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद यह रिपोर्ट्स आई हैं कि बांग्लादेश को इस समझौते में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इससे भारत की क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताएं बढ़ सकती हैं।
कबीर ने जेद्दा में ओआईसी की बैठक के दौरान सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में बांग्लादेश के मक्का पैक्ट में शामिल होने की बातचीत भी हुई। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।