डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल पुलिस ने चितवन में 25 वर्षीय मदन गुरुंग और 38 वर्षीय उमेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो फुटेज में दोनों को भोटेकोशी नदी के किनारे बाढ़ पीड़ित की लाश से बालियां (ईयरिंग्स) चुराते हुए देखा गया था।
ये क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। यह घटना तब सामने आई जब तिब्बत से आए लैंडस्लाइड के कारण भयावह बाढ़ आई थी।