World
नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 469 हुई, सैकड़ों भारतीयों समेत हजारों लोग अभी भी लापता
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में इस हफ्ते की शुरुआत में आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को इस भारी त्रासदी में जान गंवाने वालों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में इस हफ्ते की शुरुआत में आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को इस भारी त्रासदी में जान गंवाने वालों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की।
नेपाल पुलिस ने बताया कि भोटे कोशी-त्रिशूली कॉरिडोर के आसपास पानी में बह गए या फंसे हुए सैकड़ों लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। चीन ने पुष्टि की है कि तिब्बत की ओर तीन लोगों की मौत हुई है, जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 472 हो गई है।



