रॉयटर, वाशिंगटन। कनाडा के साथ व्यापार वार्ता विफल होने से चिढ़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ओंटारियो झील (लेक ओंटारियो) का नाम बदलकर अमेरिका झील (लेक अमेरिका) कर दिया है।
उन्होंने गुरुवार को इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। उन्होंने कहा कि यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के कार्यालय ने इस घटनाक्रम पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि कार्यकारी आदेश में आंतरिक विभाग और उसके मंत्री डग बर्गम को यह बदलाव करने का निर्देश दिया गया है।