डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में खतरा अभी टला नहीं है। गुरुवार को अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी के उद्गम स्थल के पास एक नई झील बनने के बाद नदी के निचले इलाकों में बाढ़ का नया खतरा पैदा हो गया है। चीनी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह झील जल्द ही टूट सकती है।
जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग (DHM) ने कहा कि उसे चीनी की ओर से नेपाल-चीन सीमा के पास नदी के अवरुद्ध होने वाली जगह पर एक झील बनने की जानकारी मिली है। विभाग के अनुसार, चीनी सरकार ने यह जानकारी नेपाल के विदेश मंत्रालय को दी थी।