डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। नेपाल में अचानक आई बाढ़ को लेकर अमेरिकी जियोलाजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने अपना शुरुआती आकलन बदल दिया है। यूएसजीएस ने अब कहा है कि यह आपदा भूकंप के कारण नहीं, बल्कि ग्लेशियर के ढहने और उसके साथ मलबे के तेज बहाव की वजह से आई।
इससे पहले एजेंसी ने गोसाईंकुंड के लगभग 47 किमी उत्तर 4.4 तीव्रता के भूकंप को ग्लेशियर टूटने का संभावित कारण बताया था। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, 7,245 मीटर ऊंची लांगटांग लिरुंग चोटी के उत्तरी हिस्से पर हिमस्खलन हुआ था। इससे पहले 2015 में आए भूकंप के केंद्र में यही पहाड़ था। इसके बाद आए हिमस्खलन से लांगटांग गांव दफन हो गया था और 300 लोग मारे गए थे।