अलास्का, पीटीआई। अमेरिका के अलास्का के एक तटीय शहर के पास उथले पानी में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई है।
अधिकारियों के अनुसार पाइपर पीए-24 विमान एंकोरेज से उड़ान भरने के बाद छोटे शहर सेल्डोविया के हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। सेल्डोविया का विमान एंकोरेज से लगभग 219 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
दुर्घटना के बाद यह सेल्डोविया स्लू के पास तट के नजदीक लगभग 15 फीट पानी में डूब गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के अलास्का क्षेत्र के प्रमुख क्लिंट जानसन ने बताया कि ट्रूपर्स को विमान तक पहुंचने के लिए ज्वार के कम होने का इंतजार करना पड़ा।