डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में बुधवार को आई भीषण जल प्रलय 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ग्लेशियल झील के टूटने से माना जा रहा है।
इंटरनेशनल सेंटर फार इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आईसीआईमोड) और नेपाल सरकार के विज्ञानी आकलन में ऐसी 47 ग्लेशियल झीलों को संभावित रूप से खतरनाक ग्लेशियल झीलें (पीडीजीएलएस) माना गया है।
चेतावनी दी गई है कि इनसे नेपाल की नदी प्रणालियों में ग्लेशियल झील के फटने से भयानक बाढ़ (जीएलओएफएस) आ सकती है। इनमें से 21 झीलें नेपाल में हैं, जबकि 25 झीलें तिब्बत में सीमा-पार स्थित हैं।