World
9/11 मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद का ट्रायल जून 2028 में होगा शुरू, अमेरिकी सैन्य अदालत ने तय की तारीख
वाशिंगटन, एपी । अमेरिकी वायु सेना के एक जज ने 11 सितंबर 2001 आतंकी हमलों के मास्टर माइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य आरोपितों के लिए जून 2028 में ट्रायल की तारीख तय की है।
लेखक Digital Desk69K पढ़े गए

वाशिंगटन, एपी । अमेरिकी वायु सेना के एक जज ने 11 सितंबर 2001 आतंकी हमलों के मास्टर माइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य आरोपितों के लिए जून 2028 में ट्रायल की तारीख तय की है।
एयर फोर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल माइकल ए. शरामा ने फैसले में कहा कि ट्रायल पांच जून 2028 को शुरू होना है, जो प्रासिक्यूटर की जनवरी 2027 में शुरू करने की मांग से 18 महीने बाद है।



