World
हाथों में तस्वीर और घंटों इंतजार... नेपाल के अस्पतालों में अपनों की तलाश में भटक रहे लोग
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। एक ही दिन में बदहाल हुए नेपाल के अस्पतालों की स्थिति और भी बदतर है। यहां गुरुवार को सैंकड़ों लोग अपने स्वजनों की खोज-खबर लेने के लिए अलग-अलग अस्पतालों के बाहर घंटों जमा रहे।
लेखक Digital Desk49K पढ़े गए
-1787855589529.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। एक ही दिन में बदहाल हुए नेपाल के अस्पतालों की स्थिति और भी बदतर है। यहां गुरुवार को सैंकड़ों लोग अपने स्वजनों की खोज-खबर लेने के लिए अलग-अलग अस्पतालों के बाहर घंटों जमा रहे।
वह अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की तलाश में हैं जो अब तक लापता हैं। जबकि खोज अभियान नदी के किनारों और निचले क्षेत्रों में जारी है।
काठमांडू पोस्ट समाचार पत्र के अनुसार,जब बाढ़ ने रसुवा और नेपाल के अन्य केंद्रीय हिस्सों को निगल लिया तो महाराजगंज में त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में सैकड़ों लोग अपने रिश्तेदारों की तलाश में जुटे थे।



