जेएनएन, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में कायम गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अमेरिका के साथ बातचीत की मेज पर लौटने के लिए कोई तय समय-सीमा नहीं दी गई है।
उन्होंने कहा कि उन्हें बातचीत दोबारा शुरू कराने की कोई जल्दी नहीं है। गतिरोध कायम रहने से तेल आपूर्ति पर असर पड़ने के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़कर 89 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं।