जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार को तिब्बत-नेपाल सीमा से 20 किमी ऊपर ग्लेशियर टूटने से आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े इलाके में तबाही मचा दी। तिब्बत से शुरू हुई आपदा ने देखते ही देखते रसुवा, धादिंग, नुवाकोट, गोरखा, तनहुं, नवरपरासी और चितवन समेत तमाम निचले इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया।
मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए गुरुवार को राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया। रायटर के अनुसार, आपदा में 1,500 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।