World
नेपाल बाढ़ त्रासदी: कहां मची सबसे ज्यादा तबाही? तस्वीरों में देखें पूरा मंजर
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल से आ रही तस्वीरें इस बात का प्रमाण हैं कि भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के क्षेत्रों में आई प्रलंयकारी बाढ़ ने कितना विनाश किया है। घर, सड़कें और पुल नष्ट हो गए हैं और बड़े क्षेत्र कीचड़, पत्थरों
लेखक Digital Desk56K पढ़े गए
-1787851662285.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल से आ रही तस्वीरें इस बात का प्रमाण हैं कि भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के क्षेत्रों में आई प्रलंयकारी बाढ़ ने कितना विनाश किया है। घर, सड़कें और पुल नष्ट हो गए हैं और बड़े क्षेत्र कीचड़, पत्थरों और मलबे से ढक गए हैं।
रासुवा के तिमुर और रासुवागढ़ी में बाढ़ ने भोटेकोशी नदी के किनारे बस्तियों और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचाया। यह दोनों नगर नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट स्थित हैं।



