डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में बुधवार को हुई तबाही को याद कर इससे प्रभावित लोग अब भी सिहर उठते हैं। उनका कहना है-यह समझना नामुमकिन था कि क्या हो रहा है। हमारी आंखों के सामने ही बाजार और बस्ती तबाह हो गए।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कीचड़ और पानी की कई फीट ऊंची लहरों में इमारतें, लोग और जानवर बहते हुए दिखाई दे रहे थे। जब बचाव दल प्रभावित इलाकों में पहुंचा, तब पता चला कि कितने बड़े पैमाने पर तबाही आई थी।