डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के 11 सांसदों ने इस्लामाबाद से एक पाकिस्तानी ईसाई महिला के बुनियादी अधिकारों की रक्षा करने की अपील की है। इसमें दोनों पार्टियों के सांसद शामिल हैं। इस महिला का अपहरण कर लिया गया था और उसका धर्म परिवर्तन कराकर इस्लाम कबूल करवाया गया था।
टॉम लैंटोस मानवाधिकार आयोग के सह-अध्यक्ष कांग्रेस सदस्य क्रिस स्मिथ ने पाकिस्तान सरकार से नेहा फकीर की सुरक्षा और बुनियादी अधिकारों की रक्षा करने को कहा है। नेहा फकीर 18 साल की पाकिस्तानी ईसाई महिला हैं, जिनका मार्च में अपहरण कर लिया गया था और बाद में इस्लाम में धर्म परिवर्तन करा दिया गया था। पाकिस्तान की एक अदालत ने उनके परिवार की ओर से उनकी वापसी की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।