World
'तीन देश-एक पर्वतीय प्रणाली', नेपाल ने भारत से लगाई गुहार, बोला- चीन को भी ले लो साथ
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने भारत और चीन से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ आने की अपील की है।
लेखक Digital Desk91K पढ़े गए
-1787833866804.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने भारत और चीन से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ आने की अपील की है।
रबी लामिछाने ने कहा कि भारत और चीन से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर नेपाल के साथ मिलकर काम करने और एक पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी ने यह दिखाया है कि तीनों देशों (भारत, चीन और नेपाल) को मिलकर काम करने की जरूरत है।



