डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में अचानक आई बाढ़ में सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं, अब तक 175 लोगों के शव बरामद हो चुके और पूरे के पूरे गांव बह गए। बचाव टीमें लापता लोगों को खोजने के लिए तेजी से काम कर रही हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, नेपाल के तीन जिलों से गुजरने वाली भोटे कोशी नदी में यह बाढ़ बिना किसी चेतावनी के आई।
हालांकि घटना का सही क्रम अभी साफ नहीं है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अचानक आई बाढ़ तब शुरू हुई जब ग्लेशियर के ढहने से भोटे कोशी की सहायक नदी ल्हेन्डे का बहाव रुक गया। इससे पानी का स्तर अचानक बढ़ गया और बाढ़ का पानी सबसे पहले तिब्बत के साथ नेपाल की सीमा पर स्थित रसुवागढ़ी के पास तिमुरे इलाके से टकराया।