डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। हिमालय में आई इस जलप्रलय में कम से कम 165 लोगों की मौत हो गई और 1500 से ज्यादा लोग लापता हो गए। इसमें 300 भारतीय भी शामिल हैं।
इस आपदा का सबसे ज्यादा असर हिमालयी देश के उत्तरी इलाके में हुआ, जिसमें चीन-नेपाल सीमा पर स्थित रसुवा जिला सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ। यह तबाही भोटे कोशी नदी की वजह से आई, जो तिब्बत से निकलती है और बहुत तेजी से नीचे की ओर बहती हुई अपने साथ बर्फ, चट्टानें, कीचड़ और मलबा बहा ले आई।