डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल-चीन सीमा पर रासुवागढ़ी में भोटेकोशी बाढ़ के बारे में नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 270 शव बरामद किए गए हैं और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि नेपाल और चीन के तिब्बत में कम से कम 800 विदेशियों समेत लगभग 1,500 लोग लापता हैं। नेपाल में बचाव कर्मियों ने हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल करके उन हजारों लोगों की तलाश की और उन्हें जरूरी सामान पहुंचाया जो बुधवार को आई आपदा के कारण फंस गए थे।