World
चीन में माओ के विचारों का पुनर्जन्म: 50 साल बाद Gen Z युवाओं और प्रोफेशनल्स के बीच बढ़ा किताबों का क्रेज
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। माओत्से तुंग की किताबों और भाषण उनकी मृत्यू के 50 साल बाद एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। यह क्रेज जेन जी और युवा प्रोफेशनल के बीच खासा प्रचलित हो रहा है। इसके पीछे कई वजहें हैं, जिनमें- अर्थव्यवस्था
लेखक Digital Desk91K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। माओत्से तुंग की किताबों और भाषण उनकी मृत्यू के 50 साल बाद एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। यह क्रेज जेन जी और युवा प्रोफेशनल के बीच खासा प्रचलित हो रहा है। इसके पीछे कई वजहें हैं, जिनमें- अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार, बेरोजगारी, नौकरियों के लेकर अनिश्चितता, शिक्षा और रोजगार में प्रतिस्पर्धा और आय की समानता की चिंता।
ऐसे में कुछ युवा माओ की रचनाओं के सिर्फ राजनीतिक दस्तावेज नहीं मान रहे, बल्कि ने इसे संघर्षों से निपटने का तरीका मान रही हैं। चीनी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, माओ के विचार कई युवाओं को संकट से निपटने की ताकत का स्रोत बन रहे हैं। यह इसलिए भी खास है क्योंकि जेन जी माओ की निजी स्मृतियों के बारे में नहीं जानते हैं।


