डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े खतरों को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले ही एंथ्रोपिक के पूर्व रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने चेतावनी दी थी कि एआई इस दशक के आखिर तक सभी इंसानों की जान ले सकता है। अब इसकी सुरक्षा से जुड़े एक और रिसर्चर ने एक बड़ी एआई लैब छोड़ दी है और एक गंभीर चेतावनी दी है।