डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी नौसेना का परमाणु संचालित विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन लंबे समय के ऑपरेशन के बाद थाईलैंड के लाएम चाबांग बंदरगाह पर पहुंचा है। पोत पर जंग के निशान, फीका पेंट और थकान के साफ संकेत दिख रहे हैं।
यूएसएस लिंकन लगभग 286 दिनों तक लगातार समुद्र में रहा। यह आधुनिक काल में अमेरिकी विमानवाहक पोतों के लिए एक लंबा और कठिन मिशन माना जा रहा है।
पोत 21 नवंबर 2025 को अपने होमपोर्ट सैन डिएगो से रवाना हुआ था। मध्य पूर्व में ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियानों, नौसैनिक नाकाबंदी और युद्ध संबंधी मिशनों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।