World
पाकिस्तान में लोन एप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में 40 गिरफ्तार, AI का करते थे इस्तेमाल
डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान की एंटी साइबर-क्राइम एजेंसी ने पंजाब प्रांत में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 40 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। कॉल सेंटर में एआई का इस्तेमाल करके उन लोगों की अश्लील तस्वीरें बनाई जा रही
लेखक Digital Desk77K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान की एंटी साइबर-क्राइम एजेंसी ने पंजाब प्रांत में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 40 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। कॉल सेंटर में एआई का इस्तेमाल करके उन लोगों की अश्लील तस्वीरें बनाई जा रही थीं, जो लोन नहीं चुका पाए थे।
नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के एडिशनल डायरेक्टर आतिफ अमीर ने बताया कि लाहौर की जीसीपी हाउसिंग सोसाइटी में चल रहे इस कॉल सेंटर से कई इंस्टेंट लोन एप - गुरबत फंड, जहेज फंड, कैश एयर, क्रेडिट चेक और क्रेडिट सपोर्ट चलाए जा रहे थे।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

