डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को बताया कि 'बर्थ टूरिज्म' (बच्चे को जन्म देने के लिए विदेश यात्रा) के खिलाफ एक नए अभियान के तहत उसने विदेशी नागरिकों के 600 से अधिक वीजा रद कर दिए हैं।
विभाग ने कहा कि उसने 'बर्थ टूरिज्म प्रिवेंशन टास्क फोर्स' बनाई है। इसका मकसद ऐसे वीजा धारकों की पहचान करना है, जो बच्चे को जन्म देने के लिए अमेरिका गए थे और उन लोगों का पता लगाना है, जिन्होंने ऐसी यात्रा में मदद की थी।