जेएनएन, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच अब स्ट्रेट आफ होर्मुज को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका का होर्मुज जलडमरूमध्य पर "पूर्ण नियंत्रण" है और वह इसे बनाए रखेगा।
ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि वाशिंगटन गलत खुफिया आकलन के आधार पर खतरनाक कदम उठा सकता है।