World
'पानी की एक-एक बूंद हमारे लिए रेड लाइन', सिंधु जल समझौते पर शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। एक तरफ भुखमरी, कंगहाली और बदहाली से जूझता पाकिस्तान दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा है, तो दूसरी तरफ उसकी अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। खाने को अन्न और पीने को साफ पानी तक नहीं मिलने के बा
लेखक Digital Desk76K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। एक तरफ भुखमरी, कंगहाली और बदहाली से जूझता पाकिस्तान दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा है, तो दूसरी तरफ उसकी अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। खाने को अन्न और पीने को साफ पानी तक नहीं मिलने के बावजूद, नापाक पड़ोसी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा।
अब इस बात में तो कोई दोहराई नहीं है कि भारत द्वारा 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के बाद से पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। ऐसे में हताशा और बौखलाहट पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान से तब साफ-साफ झलकी, जब सिंधु जल संधि को लेकर शरीफ ने भारत के खिलाफ बयानबाजी की।



