World
बांग्लादेश में बिजली संकट गहराया: पूरे देश में मॉल और दुकानें रात 8 बजे तक ही खुलेंगी, बिलबोर्ड बंद करने के आदेश
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश गंभीर बिजली संकट और गैस की कमी से जूझ रहा है। सरकार ने बिजली बचाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब देशभर में शॉपिंग मॉल, बाजार और दुकानों को रात आठ बजे तक बंद करना अनिवार्य कर दिया गया
लेखक Digital Desk82K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश गंभीर बिजली संकट और गैस की कमी से जूझ रहा है। सरकार ने बिजली बचाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब देशभर में शॉपिंग मॉल, बाजार और दुकानों को रात आठ बजे तक बंद करना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले ये 9 बजे तक खुले रह सकते थे।
नए नियमों के मुताबिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठान सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक ही खुल सकेंगे। मेलों, व्यापारिक मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी 8 बजे तक खत्म करना होगा। रोशनी वाले बिलबोर्ड रात 7 बजे तक बंद करने होंगे और सजावटी रोशनी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। हालांकि खाने की दुकानें, अस्पताल और फार्मेसियों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।



