World
'खाड़ी देशों में की नौकरी से बेहतर भारतीय सेना में सेवा', नेपाली युवाओं ने की 'अग्निवीर' भर्ती बहाल करने की मांग
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के पोखरा शहर में इस सप्ताह नेपाली युवाओं, पूर्व गोरखा सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों ने मिलकर एक बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना में 'अग्निपथ योजना' के तहत न
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के पोखरा शहर में इस सप्ताह नेपाली युवाओं, पूर्व गोरखा सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों ने मिलकर एक बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना में 'अग्निपथ योजना' के तहत नेपाली नागरिकों की भर्ती को फिर से शुरू करवाना है। भारत और नेपाल के बीच गोरखा सैनिकों की भर्ती दोनों देशों के बीच के पुराने और मजबूत संबंधों में से एक रही है।



