World
सिडनी नरसंहार के आरोपी पर कड़ा शिकंजा: कोर्ट में पेश हुआ आरोपित नावेद, 800 गवाहों ने दर्ज कराए अपने बयान
एपी, सिडनी। सिडनी में हनुक्का सेलिब्रेशन के दौरान 15 लोगों की हत्या के आरोपित के मामले में 800 से अधिक गवाहों के बयान लिए गए हैं और अभी और सबूतों की जांच की जानी बाकी है।
लेखक Digital Desk37K पढ़े गए

एपी, सिडनी। सिडनी में हनुक्का सेलिब्रेशन के दौरान 15 लोगों की हत्या के आरोपित के मामले में 800 से अधिक गवाहों के बयान लिए गए हैं और अभी और सबूतों की जांच की जानी बाकी है।
ऑस्ट्रेलिया में एक सरकारी वकील ने बुधवार को कोर्ट को यह जानकारी दी। 25 साल के नवीद अकरम को सिडनी की डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में बांडी बीच पर 14 दिसंबर को हुए नरसंहार से जुड़े 78 आरोपों के सिलसिले में कुछ देर के लिए पेश किया गया।



