डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पिछले महीने तुर्किए से निकलते समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुपचुप तरीके अपना विमान बदला था। अब खुलासा हुआ है कि ट्रंप ने ऐसा तब किया जब इजरायल ने चेतावनी दी थी कि ईरान उनकी हत्या की साजिश रच रहा है।
अमेरिका के नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने अमेरिकी अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि एयर फोर्स वन पर ईरानी मिसाइलों से खतरा हो सकता है। इसके बाद तुर्किए में हुए नाटो समिट से लौटते समय सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप को चुपके से एक छोटे मिलिट्री जेट में शिफ्ट कर दिया।