World
आखिर किस डर से ट्रंप को बदलना पड़ा अपना विमान? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद किया खुलासा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को माना कि पिछले महीने तुर्किए की यात्रा से लौटने समय खतरे के कारण उन्हें विमान बदलना पड़ा था। इससे पहले सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया
लेखक Digital Desk91K पढ़े गए
-1786559591101.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को माना कि पिछले महीने तुर्किए की यात्रा से लौटने समय खतरे के कारण उन्हें विमान बदलना पड़ा था। इससे पहले सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ईरान से संभावित खतरे को देखते हुए अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने ट्रंप को अंकारा से एक गुप्त सैन्य उड़ान के जरिये ब्रिटेन पहुंचाया था।
ट्रंप ने कहा कि पिछले महीने तुर्किए की यात्रा के बाद वह एयरफोर्स वन विमान से गुप्त तरीके से दूसरे विमान में चले गए थे। क्योंकि सीक्रेट सर्विस और सेना उन्हें अलग विमान से भेजना चाहती थी। यह कदम ए खतरे के कारण उठाया गया था, लेकिन वह इससे डरे नहीं थे। उन्होंने अपनी उड़ान से जुड़ी असाधारण गोपनीय कार्रवाई को महत्व नहीं देते हुए कहा कि वह इस मामले को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं थे।



