World
मानवाधिकार संगठनों का आक्रोश: अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों में 153 नागरिक मरे, जवाबदेही तय करने की मांग तेज
रॉयटर, वाशिंगटन। एक अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि 2025 में अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों में 153 नागरिकों की मौत हुई और 243 घायल हुए। यह जानकारी पेंटागन के आकलनों के हवाले से सामने आई है।
लेखक Digital Desk83K पढ़े गए

रॉयटर, वाशिंगटन। एक अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि 2025 में अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों में 153 नागरिकों की मौत हुई और 243 घायल हुए। यह जानकारी पेंटागन के आकलनों के हवाले से सामने आई है।
इस आकलन के अनुसार वर्ष 2024 में अमेरिकी सैन्य अभियानों में मात्र दो नागरिकों की मौत हुई थी और दो घायल हुए थे।
अमेरिकी कांग्रेस को प्रस्तुत पेंटागन की एक रिपोर्ट जो अमेरिकी मीडिया द्वारा प्रकाशित की गई में कहा गया है कि 2025 में दर्ज सभी नागरिकों की मौत और चोटें यमन में तीन अमेरिकी हवाई हमलों के कारण हुईं।



