रॉयटर, लंदन। ईरान की मशहूर फोटो जर्नलिस्ट यल्डा मोएरी को 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। यह जानकारी उन्हें ईरान के नेशनल जर्नलिस्ट डे पर पता चली।
यह सजा 2025 में इजरायल और ईरान के बीच 12 दिन तक चली जंग के बाद बने एक कानून के तहत सुनाई गई है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इस कानून का मकसद जासूसी और दुश्मन देशों के साथ सहयोग को रोकना है।
मोएरी ने बताया कि जब वह तेहरान की रिवोल्यूशनरी कोर्ट पहुंचीं, तो उन्हें केस से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज नहीं दिए गए। इसके बजाय, उनके साथ आए एक दोस्त ने चार्जशीट की जानकारी हाथ से नोट की।