World
अमेरिका के टेक्सस में सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, दो लोगों की मौत
एपी, वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सस राज्य में बुधवार को अमेरिकी सेना का एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर खेत में क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। क्रैश के बाद लगी जंगल की आग के कारण कई घरों क
लेखक Digital Desk69K पढ़े गए

एपी, वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सस राज्य में बुधवार को अमेरिकी सेना का एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर खेत में क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। क्रैश के बाद लगी जंगल की आग के कारण कई घरों को खाली कराना पड़ा।
अधिकारियों ने पुष्टि की कि एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। बेल काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता क्लिफ कोलमैन ने बताया कि दोनों सवार मारे गए।
हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। फोर्ट हुड की क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन डिवीजन जांच कर रही है। कोलमैन ने कहा कि हेलीकॉप्टर किसी घर या अन्य संरचना से नहीं टकराया। उन्होंने बताया कि यह एक हिंसक क्रैश था।



