डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में फॉल एकेडमिक सीजन शुरू होने में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं, ऐसे में भारतीय छात्रों सहित अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए समय पर छात्र-वीजा अपॉइंटमेंट न मिलना एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है।
इस मुद्दे पर अब 30 अमेरिकी सीनेटरों ने विदेश विभाग पर दबाव बनाते हुए F, M और J वीजा के प्रोसेसिंग में हो रही देरी का स्पष्टीकरण मांगा है। आपको बता दें कि ये वीजा शैक्षणिक अध्ययन, वोकेशनल पाठ्यक्रमों और एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए दिए जाते हैं।