World
यूक्रेन पर रूस का भीषण हवाई हमला: मिसाइल और ड्रोन हमलों में 10 लोगों की मौत, 24 घायल
एपी, कीव। रूस के मंगलवार-बुधवार रात यूक्रेन पर हुए हमले में 10 लोग मारे गए और 24 घायल हुए हैं। रूस ने ताजा हमला मिसाइलों, ड्रोन और ग्लाइड बमों से किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का दावा है कि रूस ने हमले
लेखक Digital Desk96K पढ़े गए

एपी, कीव। रूस के मंगलवार-बुधवार रात यूक्रेन पर हुए हमले में 10 लोग मारे गए और 24 घायल हुए हैं। रूस ने ताजा हमला मिसाइलों, ड्रोन और ग्लाइड बमों से किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का दावा है कि रूस ने हमले के लिए उत्तर कोरिया में बनीं बैलेस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया।
यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस की ओर से हजारों उत्तर कोरियाई सैनिकों के लड़ने का भी जेलेंस्की ने दावा किया है। इस बीच यूक्रेन ने रूस के वोरोनेज में ऑनलाइन कंपनी वाइल्डबेरीज के एक और ठिकाने पर ड्रोन हमला किया है।



