World
गुलाम जम्मू कश्मीर में बन सकती है नवाज शरीफ की पार्टी की सरकार, पीएमएल-एन अब तक 25 सीटें जीतीं
पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर (पीओजेके) में हुए चुनाव में दो पूर्व तथाकथित प्रधानमंत्रियों को अपने गढ़ में हार का सामना करना पड़ा है।
लेखक Digital Desk48K पढ़े गए

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर (पीओजेके) में हुए चुनाव में दो पूर्व तथाकथित प्रधानमंत्रियों को अपने गढ़ में हार का सामना करना पड़ा है।
मंगलवार को जारी अनाधिकारिक परिणामों के अनुसार पीओजेके में अब तक 25 सीटें जीतने वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सरकार बनाने जा रही है। पीपीपी ने 12 सीटें जीतीं, जबकि अवामी दस्त-ओ-बाज़ू पार्टी को एक सीट मिली।
हिंसा और धांधली के आरोपों के बीच संपन्न इन चुनावों में पीओजेके के प्रधानमंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता फैसल मुमताज राठौड़ अपनी सीट बचाने में सफल रहे।



