World
ईरान में 23 साल की महिला को दी गई फांसी, यौन हमले के खिलाफ आत्मरक्षा में हत्या का किया था दावा
डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान में मानवाधिकारों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ईरानी अधिकारियों ने 23 वर्षीय महिला, मर्जिया नीरी को फांसी दे दी है।
लेखक Digital Desk56K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान में मानवाधिकारों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ईरानी अधिकारियों ने 23 वर्षीय महिला, मर्जिया नीरी को फांसी दे दी है।
मर्जिया पर हत्या का आरोप था, जबकि उन्होंने अदालत में लगातार यह दलील दी थी कि उन्होंने खुद पर हुए यौन हमले की कोशिश के दौरान सिर्फ आत्मरक्षा में कदम उठाया था। अदालत ने मर्जिया नीरी के आत्मरक्षा के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई।



