रॉयटर, बोगोटा। लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता वाले भूकंप में अभी तक 254 लोग मारे गए जबकि 600 से ज्यादा घायल हुए हैं। बचाव कार्य जैसे-जैसे तेज हो रहा है, वैसे-वैसे मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ रही है। बड़ी संख्या में लोगों के ध्वस्त हुए भवनों के मलबे में दबे होने का अंदेशा है।
देश भर में करीब 1,600 भवन ध्वस्त हुए हैं या फिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित इलाकों में तीन हजार से ज्यादा लोग लापता हैं।