डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप जब बच्चों के टीकाकरण से जुड़े एक अहम आदेश पर दस्तखत कर रहे थे तो उनके बगल में खड़ी एक महिला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई।
ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि एक्स और दूसरे प्लेटफॉर्म पर कई तरह की बातें चल रही हैं, जिनमें दावा किया गया है कि उसने अमेरिकी राष्ट्रपति को जगाने के लिए ट्रंप को इलेक्ट्रिक शॉक दिया था। जब इस महिला को लेकर लोगों की दिलचस्पी बहुत बढ़ गई तो कई यूजर्स और न्यूज आउटलेट्स ने बताया कि वह कंजर्वेटिव मीडिया और लाइफस्टाइल ब्रांड द कंजर्वेटर की फाउंडर और सीईओ जेमी ली फ्रैंकलिन हैं।