डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। टेडी टकर नामक बरमूडियन गोताखोर ने 1955 में बरमूडा की चट्टानों में 16वीं सदी के एक स्पेनी गैलियन के मलबे से सात पन्ने जड़ा सोने का क्रॉस निकाला था।
यह क्रॉस आगे चलकर किसी भी समुद्री जहाज के मलबे से बरामद सबसे कीमती एवस्तुओं में से एक कहलाया। टकर ने पूरे खजाने को बरमूडा सरकार को बेच दिया ताकि बेशकीमती खजाना द्वीप पर ही रहे।