पीटीआई, हरारे। जिम्बाब्वे से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जिम्बाब्वे की करिबा झील में 95 यात्रियों को ले जा रही एक नौका पलट गई। रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में 15 लोगों के मरने की आशंका जताई है और 20 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार को जिम्बाब्वे की करिबा झील में यह बड़ा हादसा हुआ। उत्तरी शहर करिबा और कई द्वीपों और मछली पकड़ने के शिविरों के बीच परिवहन प्रदान करने वाली नाव, तेज लहरों से टकराने के बाद पलट गई।